साउथ सुपरस्टार ने भरी महफिल में एक्ट्रेस को मारा धक्का, भड़क गए लोग, बोले- 'शराबी है ये..'

Balakrishna

तेलुगु सुपरस्टार नंदामुरी बालकृष्ण के एक वीडियो ने सामने आकर बवाल मचाया हुआ है। दरअसल साउथ के इस सुपरस्टार ने एक्ट्रेस अंजलि को भरी महफिल में सबके सामने स्टेज पर धक्का दे दिया। ये धक्का इतना जोरदार था कि अंजलि गिरते गिरते बची हैं।

बालकृष्ण इस दौरान वो एक मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे। विश्वक सेन और नेहा शेट्टी की आने वाली फिल्म 'गैंग्स ऑफ गोदावरी' के प्री-रिलीज़ कार्यक्रम से ये वीडियो सामने आया जिसने सभी को गुस्से से भर दिया है। आपने शायद ही किसी बड़े एक्टर की तरफ से ऐसी हरकत देखी होगी।

कहा जा रहा है कि अंजलि ने इसको मजाक के तौर पर लिया है। जैसे ही अभिनेा ने अंजलि को धक्का मारा तो उनकी सह-कलाकार नेहा बालकृष्ण भी हैरान रह गईं। हालांकि, अंजलि ने इसे खेल के तौर पर लिया और हंसने लगीं।

हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि दिग्गज अभिनेता ने अंजलि को मंच पर धकेलने से पहले क्या कहा था। अंजलि को कई हिट तमिल और तेलुगु फिल्मों जैसे 'अंगादी थेरु', 'एंगायम एप्पोथम', ​​'सीथम्मा वाकिटलो सिरिमले चेट्टु' और 'गीतांजलि' में प्रदर्शन-उन्मुख भूमिकाएं करने के लिए जाना जाता है।

भड़क गए हैं लोग

एक्टर की इस हरकत पर लोग काफी नाराज है और लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''बेचारी औरत भी गिर सकती थी।'' एक ने लिखा, कितनी बदतमीज आदमी है ये। एक का कहना है, पुलिस केस दर्ज होना चाहिए। एक ने लिखा, ये तो पागलपन है। एक का कहना है, ''मैं जानता हूं कि बालकृष्ण एक असभ्य, शराबी व्यक्ति है।'' एक ने लिखा, ''कलाकार से कला? यह आदमी कौन सी कला का निर्माण कर रहा है?'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..

Read more about: balakrishna
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X