भरी महफिल में धक्का खाने के बाद एक्ट्रेस अंजलि ने तोड़ी चुप्पी? बालाकृष्ण को लेकर कर डाला ये पोस्ट!

'गैंग्स ऑफ गोदावरी' फिल्म की प्री-रिलीज से हाल ही में एक वीडियो सामने आया था जिसने सबको चौंका दिया था। इस इवेंट के दौरान भरी महफिल में सबके सामने अभिनेत्री अंजलि को सुपरस्टार नंदमुरी बालाकृष्ण ने धक्का मार दिया था।
इसके बाद लोगों ने जमकर उनको ट्रोल किया था। अब अभिनेत्री अंजलि ने इस पूरे मामले में चुप्पी तोड़ी है और एक्स पर कुछ ऐसा लिखा है कि लोग हैरान हो गए हैं। अंजलि ने बालाकृष्ण के एक वीडियो के साथ लिखा,
"मैं गैंग्स ऑफ गोदावरी के प्री-रिलीज़ कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति से शोभा बढ़ाने के लिए बालकृष्ण गारू को धन्यवाद देना चाहती हूं। मैं बताना चाहती हूं कि बालकृष्ण गारू और मैंने हमेशा एक-दूसरे के लिए परस्पर सम्मान बनाए रखा है और इसे हम साझा करते हैं।"
लंबे समय से बहुत अच्छी दोस्ती है। उनके साथ दोबारा मंच साझा करना अद्भुत था।" इससे इतना तो तय है कि अभिनेत्री बीते दिन हुई उस हरकत को लेकर नाराज नहीं हैं। हालांकि लोगों ने काफी ज्यादा ट्रोल किया था और किसी भी महिला के साथ ऐसी हरकत की निंदा की थी।
क्या हुआ था?
बालकृष्ण इस दौरान वो एक मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे। विश्वक सेन और नेहा शेट्टी की आने वाली फिल्म 'गैंग्स ऑफ गोदावरी' के प्री-रिलीज़ कार्यक्रम से ये वीडियो सामने आया जिसने सभी को गुस्से से भर दिया था।
इस दौरान स्टेज पर चढ़े अभिनेता ने अंजलि को धक्का मारा। उनकी इस हरकत से वहां खड़ी उनकी सह-कलाकार नेहा बालकृष्ण भी हैरान रह गईं। हालांकि, अंजलि ने इसे खेल के तौर पर लिया और हंसने लगीं। ऐसा कहा जा रहा था कि दोनों के बीच काफी गहरा रिश्ता है और ऐसा हंसी मजाक चलता रहता है। आप देखिए अंजलि का ये पोस्ट..


Click it and Unblock the Notifications