एकता के स्टूडियो में आग,'ये हैं मोहब्बतें' का सेट जलकर हुआ खाक

मुंबई। कल देर रात मुंबई में चांदीवली के 'क्लिक निक्सन' स्टूडियो में भीषण आग लग गई। आपको बता दें, यह स्टूडियो एकता कपूर है और जिस वक्त आग लगी, उस वक्त टीवी सीरियल 'ये है मोहब्बतें' की शूटिंग चल रही थी। आग लगने की वजह भी अभी तक साफ नहीं हो पाई है।

serial

इस स्टूडियो में कई सीरियलों की शूटिंग होती है। स्टार प्लस के सीरियल कुमकुम भाग्य, पवित्र रिश्ता और ये हैं मोहब्बतें का सेट यहीं था, जो जलकर खाक हो गया। सीरियल की अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी ने इस संबंध में ट्वीट कर साफ किया है कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई है। कलाकार समेत सभी क्रू सदस्य सुरक्षित हैं।

क्लिक निक्सन स्टूडियो में आग देर रात तकरीबन साढ़े 10 बजे लगी थी। घटना के तुरंत बाद ही दमकल की 8 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्टूडियो के आस पास हमेशा काफी कचरा जमा रहता है। सारा सामान यहीं फेंक दिया जाता है। वहीं आतिशबाजी की वजह से आग लगी है।

बहरहाल, ये हैं मोहब्बतें के कलाकारों से हम यही उम्मीद कर सकते हैं कि वे इस घटना को बुरे सपने की तरह भूल जाएं और अपने दर्शकों को खुश करते हुए यूं ही टेलीविजन का नंबर एक सीरियल बना रहे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X