..................... I couldn't refuse Balaji: Smriti Irani | मैं बालाजी को ठुकरा नहीं सकती: स्मृति ईरानी - Hindi Filmibeat

मैंने कभी एकता से नहीं पूछाः स्मृति

By Staff

Smriti Irani
लगता है कि स्टार प्लस के आंगन की 'तुलसी' यानी स्मृति ईरानी का बालाजी टेलीफिल्म के साथ अटूट रिश्ता है। यही वजह है कि स्मृति ने लोकप्रिय धारावाहिक 'क्योकि सास भी कभी बहू थी' में अपनी वापसी को लेकर पहली बार में ही हां कर दी थी।

स्मृति ने आईएएनएस से विशेष बातचीत में कहा, "मुझे स्टार प्लस की ओर से इस धारावाहिक में वापसी का न्यौता मिला था। सच कहूं तो मैं इस प्रस्ताव को नहीं ठुकरा सकी। मेरे इन लोगों के साथ काफी अच्छे संबंध हैं।"

गौरतलब है कि सात साल तक आदर्श बहू की भूमिका निभाने वाली स्मृति ने इस धारावाहिक को काफी लोकप्रियता दिलाई थी। लेकिन धारावाहिक की निर्माता एकता कपूर के कहने पर स्मृति ने इस कार्यक्रम से नाता तोड़ लिया था।

इस बारे में स्मृति बेहद ही पेशेवर अंदाज में कहती हैं, "मैंने कभी इस संबंध में एकता से नहीं पूछा।" ऐसा नहीं है कि नौ माह तक इस कार्यक्रम से दूर रहने पर स्मृति ने छोटे परदे को अलविदा कह दिया था।

इस दौरान भी स्मृति धारावाहिक तीन बहूरानियां, थोड़ी सी जमीं थोड़ा आसमां, विरूद्ध, मेरे अपने जैसे कार्यक्रमों से जुड़ी रहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X