बाला TRAILER: बाल झड़ने की समस्या के साथ आए हैं आयुष्मान खुराना- रह जाएंगे हैरान
आयुष्मान खुराना, भूमि पेडनेकर और यमी गौतम स्टारर फिल्म 'बाला' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। अपने टीजर से ही सुर्खियां बटोरने वाली यह फिल्म 7 नवंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म के निर्देशक हैं अमर कौशिक। याद दिला दें, अमर कौशिक ने 2018 में स्त्री जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म दी थी। 'बाला' में आयुष्मान ऐसे आदमी की भूमिका निभा रहे हैं जिसे बाल झड़ने की समस्या है। कोई शक नहीं कि आयुष्मान की पिछली फिल्मों की तरह यह भी अलग कहानी लिखेगी।
फिल्म में सिर्फ आयुष्मान ही नहीं, बल्कि भूमि पेडनेकर भी काफी अलग अंदाज़ में नजर आ रही हैं। भूमि का रंग काफी डार्क कर दिया गया है, जाहिर है फिल्म की कहानी में लड़कियों के गोरी- सांवली रंग भेद पर भी व्यंग्य कसा गया होगा।

वहीं, फिल्म में आयुष्मान के अपोजिट हैं यमी गौतम। विग लगाकर नकली लुक के साथ इनकी प्रेम कहानी शुरु होती है। ऐसे में क्लाईमैक्स तक जाते जाते फिल्म में क्या क्या मोड़ आएगा देखना दिलचस्प होगा। झड़ते बालों को बचाने के लिए बाला क्या क्या करते हैं.. और इसे सकारात्मकता के साथ कैसे अपनाते हैं.. यह देखने के लिए हमें फिल्म का इंतजार करना पड़ेगा।
यहां देंखे ट्रेलर-


Click it and Unblock the Notifications











