Bala Teaser- आयुष्मान खुराना की फिल्म बाला का शानदार फर्स्ट टीजर रिलीज
अभिनेता आयुष्मान खुराना इस समय एक के बाद एक धमाकेदार फिल्में ला रहे हैं और हर फिल्म में वो छा रहे हैं। इस समय उनकी आने वाली फिल्म बाला का फर्स्ट टीजर सामने आया है जोकि काफी शानदार है। बाला को लेकर चर्चा थी कि इसमें आयुष्मान खुराना गंजे के रोल में नजर आने वाले हैं। इस टीजर की शुरुआत में आप देखेंगे कि आयुष्मान खुराना शाहरुख खान के गाने कोई ना कोई चाहिए में गाते हुए बाइक से जा रहे हैं।
तभी उनके सिर की कैप उड़ जाती है और वो गंजे नजर आने लगते हैं और काफी निराश हो जाते हैं। इसके बाद अगला गाना बजता है.. जिसमें वो राजेश खन्ना का 'रहने दो छोड़ो भी जाने दो यार' गाना गाते हैं।

इस टीजर को देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे और काफी ज्यादा प्रभावित होने वाले हैं। बता दें कि आयुष्मान खुराना इस टीजर में करीब 57 सेकंड नजर आए हैं और इसको देखकर लग रहा है कि एक और शानदार फिल्म आने वाली है।
आयुष्मान खुराना ने हाल ही में नेशनल अवॉर्ड जीता था। बता दें कि आयुष्मान खुराना ने हाल ही में फिल्म बधाई हो से धमाक कर दिया था। फिलहाल आप देखिए बाला का ये पहला टीजर..


Click it and Unblock the Notifications