बाला ओपनिंग बॉक्स ऑफिस: आयुष्मान खुराना ने दी अक्षय कुमार को ऑक्यूपेंसी में टक्कर
आयुष्मान खुराना स्टारर बाला बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ हो चुकी है और पहले ही दिन फिल्म ने अच्छी ऑक्यूपेंसी दर्ज की है। माना जा रहा है कि फिल्म पहले दिन 11 करोड़ की ओपनिंग कर सकती है और अब फिल्म ने पहले दिन 27.5 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी दर्ज की है।
ये इस साल की सबसे अच्छी ऑक्यूपेंसी में से एक है और इसी आंकड़े की ओपनिंग ऑक्यूपेंसी पहले दिन पर अक्षय कुमार की केसरी ने भी दर्ज करवाई थी।

जहां सुबह के शो में फिल्म ने 8 - 12 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी दर्ज की है वहीं दोपहर में ये आंकड़ा बढ़कर 15 प्रतिशत तक पहुंचा। शाम के शो में फिल्म ने 30 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी के साथ अपने आंकड़ों में बदलाव किया।
लेकिन धमाका तब हुआ जब कल वीकेंड होने के कारण अब रात के शो में फिल्म की ऑक्यूपेंसी 50 - 55 प्रतिशत पहुंच चुकी हैं। माना जा रहा है कि वीकेंड पर फिल्म धमाकेदार कमाई करेगी।
जानिए 2019 की टॉप ऑक्यूपेंसी वाली फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications