बाल ठाकरे के लिए बॉलीवुड की दुआ
शिवसेना के प्रमुख बाल ठाकरे की तबियत कल रात से नाजुक बनी हुई है। उनके बंगले मातोश्री के बाहर हजारों की तादाद में लोगों का जमावाड़ लगा हुआ है। सभी शिवसैनिक और पुलिस फोर्स ने उनके घर को चारों ओर से घेर रखा है। बाल ठाकरे की नाजुक हालत के चलते जहां एक ओर सभी शिव सेना के लोग अपने सभी काम छोड़ मातोश्री के बाहर इकट्ठा हो रखे हैं वहीं बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी अपने अपने काम छोड़ बाल ठाकरे की तबियत के बारे में जानने और उनकी सलामती की दुआ मांगने उनके घर पहुंचे हैं।
कुछ सेलीब्रिटीज ट्विटर अकाउंट पर भी बाल ठाकरे की सलामती के लिए दुआ मांग रहे हैं। बाल ठाकरे के बेटे राज ठाकरे भी इस समय मातोश्री में मौजूद हैं साथ ही सभी राजनैतिक पार्टी के लोग भी बाल ठाकरे से मिलने पहुंच रहे हैं। शरद पवार भी बाल ठाकरे की हालत देखने उनके घर पहुंचे हैं।
ज्ञात हो कि कल रात से ही बाल ठाकरे की हालत नाजुक बताई गयी। उन्हें फेफड़ों से संबधित बीमारी है। मुंबई के कई बड़े बड़े डॉक्टरों की टीम उनका इलाज घर पर ही कर रही है। बीती रात उनकी हालत को देखते हुए मातोश्री के बाहर पुलिस ने बैरीकेडिंग कर दी, जबकि उससे पहले से ही कई बड़ी हस्तियों का आना-जाना शुरू हो चुका था।साथ ही पूरे मुंबई में पुलिस की व्यवस्था चुस्त रखने के लिये कमिश्नर ने सभी पुलिसवालों की छुट्टी रद्द कर दी है।
आइये जानते हैं बॉलीवुड के कौन कौन से सितारे इस वक्त बाल ठाकरे की सलामती के लिए दुआ कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications