बाल ठाकरे के निधन से शोकाकुल बॉलीवुड
शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे का आज 17 नवंबर को दोपहर 3:30 बजे निधन हो गया। बाला साहब के घर मातोश्री के सामने शिवसेना के सभी सदस्यों और नेताओं ने दोपहर से भारी भीड़ जमा हो रखी थी। बाला साहब के निधन से पूरा मुंबई शहर आंसुओं में डूब गया है। उनके निधन से सिर्फ राजनीति से जुड़े लोग ही नहीं बल्कि फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई बड़े लोग भी काफी दुखी हैं। सभी लोगों नें ट्विटर, फेसबुक पर बाला साहब के निधन को लेकर शोक प्रकट किया है।
14 नवंबर से ही शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे की तबियत खराब थी। उनकी खराब तबियत की खबर सुनकर बॉलीवुड के बड़े बड़े सेलिब्रिटीज उनसे मिलने मातोश्री पहुंचे थे जिनमें अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, सलमान खान और मधुर भंडाकर मौजूद थे। उसके बाद दो दिनों तक बाला साहब की तबियत पहले से बेहतर बताई गयी लेकिन फिर अचानक आज 17 नवंबर की सुबह से ही बाला साहब की तबियत कुछ खराब बताई गयी।
बाला साहब के आखिरी दर्शन के लिए मुंबई के शिवाजी पार्क में सुबह 7 बजे से सबको बुलाया गया है। सभी शिवाजी पार्क में आकर बाला साहब के दर्शन कर सकेंगे। फिल्हाल उनके अंतिम संस्कार को लेकर कोई बात नहीं कही गयी है। आइये बताते हैं ट्विटर और फेसबुक पर बाला साहब को लेकर किन किन सेलिब्रिटीज ने अपना दुख प्रकट किया है।


Click it and Unblock the Notifications