जब ठाकरे ने कहा...हार गये यमराज
शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे आज हमारे बीच में नहीं है। उन्हें याद करते हुए जहां पूरा महाराष्ट्र रो रहा है और लोगों की आंखे नम हो गयी हैं वहीं कुछ सितारे ऐसे हैं जिन्हें लग रहा है कि काश वो भी बाल ठाकरे जैसा वैसा कुछ कर पाते जैसा कि उन्होंने उनके साथ किया था। हम बात कर रहे हैं बिग बी यानी अमिताभ बच्चन की।
बाल ठाकरे की बात याद करते हुए अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा था कि जब वो कुली फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हुए थे और कैंडी अस्पताल में जिंदगी और मौत की लड़ा लड़ रहे थे तो एक सुबह ठाकरे उनके पास एक कार्टून लेकर आये जिसमें लिखा था हार गए यमराज। मृत्यु के देवता यमराज मुझसे हार गए थे। आज काश ऐसा कुछ मैं भी कर पाता।
अमिताभ बच्चन और ठाकरे के परिवार के रिश्ते काफी गहरे हैं। ठाकरे परिवार जया बच्चन को अपनी बेटी मानता था और इस नजरिये से देखा जाये तो अमिताभ ठाकरे परिवार के जमाई हुए। ठाकरे की हालत से चिंतित बच्चन परिवार ने अपनी लाडली आराध्या का जन्मदिन भी धूम-धाम से नहीं मनाया। लगातार पिछले दो दिनों से अमिताभ बच्चन मातोश्री में देखे गयें।

गौरतलब है कि शनिवार को दिन के साढे तीन बजे मुंबई में शिव सेना सु्प्रीमो बाला साहब ठाकरे का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वो 86 साल के थे और पिछले कईदिनों से बीमार चल रहे थे। आज शाम पांच बजे उनका शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार किया जायेगा।


Click it and Unblock the Notifications