..................... Bal Thackeray grieves for Dev Anand | ठाकरे ने 'लवबर्ड' देवानंद को फरिश्ता बताया - Hindi Filmibeat

ठाकरे ने 'लवबर्ड' देवानंद को फरिश्ता बताया

Bal Thackeray
अदाकारी, मुहब्बत, स्टाइल और सबसे बढ़कर उनकी जिंदादिली हर किसी का मन मोहलेती थी, तभी तो देव साहब को रोमांस का बादशाह कहा जाता था और मैं उन्हें लवबर्ड कहता था। यह कहना है शिव सेना प्रमुख बाल ठाकरे का। जिन्होंने अपनी पार्टी के मुखपत्र 'दोपहर का सामना' में देव आनंद को 'लव बर्ड' कहकर श्रद्धांजलि दी।

सामना के जरिये हमेशा जहर उगलने वाले बाल ठाकरे साहब ने बड़े ही भावुक अंदाज में लिखा है कि जिंदगी जीने का सबक हर किसी को देव साहब से सीखना चाहिए। उनकी जिंदादिली का जवाब नहीं। यकीन नहीं होता कि उनके जैसा मस्त-मौला इंसान आज हमारे बीच से चला गया है। वो तो एक फरिश्ता थे।

ठाकरे ने लिखा हैं कि आज उन्हें देव साहब से अपनी पहली मुलाकात याद आ रही है। साल 1945 की बात है जब वो नये कलाकारों की तरह अपने पांव फिल्मों में जमा रहे थे और ठाकरे साहब एक पत्रकार के रूप में काम कर रहे थे। वो दोनों अक्सर काम से फुरसत निकाल कर साथ बैठा करते थे।

ठाकरे ने आगे लिखा है कि वह हमेशा तेज चलते थे और जल्दी-जल्दी बोलते थे, उनमें सब कुछ बहुत तेज था। उनकी जिंदगी में न अल्पविराम था और न पूर्णविराम। उनका दिल साफ था। वो स्पष्ट वक्ता थे, जिसने कभी थकना नहीं सीखा था। उन्होंने कहा, मैं अपनी, उद्धव ठाकरे की ओर से और सभी शिव सैनिकों की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि देता हूंष ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X