तस्वीरें: बाल ठाकरे के अंतिम संस्कार में पहुंचा बॉलीवुड
मुंबई। रविवार शाम को शिवसेना सु्प्रीमो बाल ठाकरे का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। शिवाजी पार्क में करीब शाम 6 बजे बाला साहब को उनके बेटे उद्धव ठाकरे ने मुखाग्नि दी। इस मौके पर उद्धव के चचेरे भाई और बाला साहब ठाकरे के भतीजे राज ठाकरे भी मौजूद थे। उनकी आंखो से छलकते आंसू उनके दिल के दर्द को बयां कर रहे थे। करीब 20 लाख लोग इस मौके पर शिवाजी पार्क में मौजूद थे। आम से लेकर खास सभी लोग अपने इस नेता को अंतिम प्रणाम करने के लिए मौजूद थे।
यही नहीं बाल ठाकरे के अंतिम संस्कार को देखने के लिए पूरा बॉलीवुड भी उमड़ पड़ा। बिग बी से लेकर नवोदित कलाकार भी शिवाजी पार्क में नम आंखों से टकटकी लगाये पूरी क्रिया देख रहे थे। अमिताभ बच्चन ने जैसे ही बाला साहब को अग्नि के हवाले होते देखा उनकी आंखों से आंसू छलक उठे। अमिताभ दो बार उस समय भी मातोश्री में दिखायी दिये थे जब उन्हें खबर मिली थी कि बाला साहब की हालत ठीक नहीं हैं।
मुखाग्नि देने के से पहले मातोश्री से बाला साहब की अंतिम यात्रा निकाली गयी जिसमें शामिल होने के लिए पूरे महाराष्ट्र से लोग आये थे। आज बाला साहब के लिए पूरी मुंबई बंद है।
आईये आपको दिखाते हैं कि कौन-कौन पहुंचा बाला साहब के अंतिम संस्कार में..


Click it and Unblock the Notifications











