..................... Bajrangi Bhaijaan's Munni aka Harshali Malhotra, belly dance video viral, seeing dance fans shocked - Hindi Filmibeat

बजरंगी भाईजान की मुन्नी का ऐसा बेली डांस देख फटी रह गईं लोगों की आंखें, बोले- तुम अभी बहुत छोटी हो...

Harshaali Malhotra

Bajrangi Bhaijaan's Munni aka Harshaali Malhotra Belly Dance Video: बजरंगी भाईजान की मुन्नी ने फिल्म में अपनी मासूमियत से लोगों के दिलों में जगह बना ली थी। वहीं अब वही मुन्नी काफी बड़ी हो गई है। जी हां, मुन्नी उर्फ हर्षाली मल्होत्रा 16 साल की हैं और सोशल मीडिया पर खास एक्टिव रहती हैं। आए दिनों हर्षाली मल्होत्रा अपने इंस्टा हैंडल पर फोटो और वीडियो शेयर कर लाइमलाइट बटोरती हैं। हर्षाली मल्होत्रा कई बार अपने टैलेंट की वजह से तारीफें बटोर चुकी हैं तो कई बार उन्हें अधिक पोस्ट करने की वजह से ट्रोल भी किया जाता है। क्योंकि कई लोगों का मानना है कि हर्षाली को इस समय पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। इस मामले पर भी हर्षाली ट्रोलर्स को करारा जवाब दे चुकी हैं।

बेली डांस का पास किया तीसरा लेवल
वहीं हाल ही में हर्षाली मल्होत्रा ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक डांस वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि हर्षाली मल्होत्रा बेली डांस करती नजर आ रही हैं। हालांकि अभी कुछ समय पहले ही हर्षाली ने बेली डांस की क्लास लेनी शुरू की है, अच्छी बात यह है कि वह काफी जल्दी कैच कर रही हैं। उन्होंने बेली डांस का एग्जाम भी दिया है और अपने अच्छे डांस मूव्स की वजह से वह बेली डांस का तीसरा लेवल भी वह पार कर चुकी हैं। इस डांस वीडियो के कवर पर हर्षाली मल्होत्रा सर्टिफिकेट लेते हुए भी दिखाई दे रही हैं।

फैन्स ने कमेंट कर मुन्नी के डांस की तारीफ की
हर्षाली मल्होत्रा के इस डांस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स के जमकर कमेंट्स आने शुरू हो गए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- क्या बात है काफी अच्छा सीख रही हो काफी आगे जाओगी तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- तुम अभी बहुत छोटी हो और देखकर लगता है कि कुछ समय बाद काफी अच्छे डांस मूव्स करोगी। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- जितनी तुम्हारी उम्र है उस हिसाब से काफी अच्छा डांस किया मुन्नी। यूजर्स के कमेंट्स देख हर्षाली भी बेहद उत्साहित हुईं उन्होंने भी कमेंट कर लोगों को धन्यवाद दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X