सलमान खान, करीना कपूर खान की फिल्म बजरंगी भाईजान ने करीब 300 करोड़ क्लब को भी पार कर लिया है। बजरंगी भाईजान में करीना कपूर खान और सलमान खान के बीच किसी भी तरह के किसिंग सीन या इंटिमेट सीन्स नहीं शूट किये गये।
यहां तक कि फिल्म को सुर्खियो में लाने के लिए फिल्म में आइटम नंबर भी नहीं डाला गया। इतनी साफ सुथरी फिल्म होने के बाद भी बजरंगी भाईजान ने बॉक्स ऑफिस पर एक बेहतरीन मेसेज के साथ करोड़ों की कमाई की। साथ बॉलिवुड की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लिस्ट में एंट्री भी कर ली।
वैसे यहां पर पीके का भी उदाहरण दिया जा सकता है हालांकि पीके में कुछ ऐसे सीन्स थे जैसे डांसिगं कार, और आमिर खान का बिना कपड़ों का पोस्टर जिन्हें लोगों ने काफी कॉंट्रोवर्शियल कहा। लेकिन इसके बावजूद फिल्म में एक बेहतरीन मैसेज था जिसके चलते पीके ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 320 करोड़ की कमाई की।
तो आइये एक नज़र डालते हैं बजरंगी भाईजान फिल्म में बिना किसी अश्लीलता के डाल गयी खूबसूरती और बेहतरीन मेसेज पर।
सलमान खान और करीना कपूर का रोमांस
बजरंगी भाईजान में करीना कपूर खान और सलमान खान के बीच रोमांस दिखाया गया लेकिन वो रोमांस भी बेहद खूबसूरत और साफ सुथरा था। इतना की सलमान फिल्म में करीना कपूर को बहनजी कहकर बुलाते हैं।
आइटम नंबर की जगह सूफी गाना
आइटम नंबर तो नहीं डाला गया लेकिन फिल्म में एक सूफी गाना जरुर डाला गया। जो कि इतना खूबसूरत था कि लोगों की जुबां पर चढ़ गया।
कोठे का भी सीन मगर सफाई के साथॉ
बजरंगी भाईजान में एक कोठे का सीन भी शूट किया गया लेकिन इस सीन में भी किसी तरह का कोई गलत दृश्य नहीं दिखाया गया।
हिंदू-मुस्लिम के बीच की दूरियों पर कटाक्ष
बजरंगी भाईजान में हिंदुओं और मुस्लिमों के बीच की दूरियों और गलतफहमियों पर एक कटाक्ष किया गया है।
पाकिस्तानियों के प्रति पॉजिटिव एटीट्यूड
पाकिस्तान में भी फिल्म को काफी सराहा गया। सेंसर बोर्ड का कहना था कि बजरंगी भाईजान एक ऐसी फिल्म है जिसमें मुस्लिमों को लेकर पॉजिटिव एटीट्यूड दिखाया गया है।
बजरंगी बली के भक्त बने सलमान खान
बजरंगी भाईजान में सलमान खान बजरंगी बली के भक्त बने हैं। जो कि सिर्फ सच बोलते हैं।
बॉक्स ऑफिस फर्स्ट डे
पहले दिन बजरंगी भाईजान का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रहा
बॉक्स ऑफिस कुल कलेक्शन
फिल्हाल अभी तक बजरंगी भाईजान का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 305 करोड़ पार कर गया है।


Click it and Unblock the Notifications



