सलमान की दंबगई या निर्देशक की मनमानी..कुछ तो गड़बड़ है

सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' रिलीज से पहले ही काफी सूर्खियां बटोर रही हैं। कभी फिल्म की कहानी, कभी लव जिहाद तो कभी सलमान की दूसरी फिल्मों के साथ डेट प्रॉब्लम की वजह से यह फिल्म हमेशा ही न्यूज में बनी हुई है। फिलहाल, सलमान अपनी दूसरी फिल्म सूरज बड़जात्या की 'प्रेम रतन धन पायो' को रोककर बजरंगी भाईजान की शूटिंग कर रहे हैं। लेकिन फिर भी परेशानी खत्म नहीं हो रही।

मीडिया में खबर चल रही है कि आजकल 'बजरंगी भाईजान' के निर्देशक कबीर खान और सलमान खान के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। कबीर खान और सलमान के बीच फिल्म के डायलॉग और कुछ सीन को लेकर कुछ विवाद है, जो बढ़ता जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, सलमान खान 'बजरंगी भाईजान' के डायलॉग को लेकर खुश नहीं हैं और इसमें वह सीन के मुताबिक बदलाव चाहते हैं। वहीं, कबीर खान यह करने को तैयार नहीं है। बल्कि फिल्म में डायलॉग बदलने की मांग की वजह से कबीर सलमान खान से नाराज हो गए। इतना ही नहीं, कबीर खान ने सलमान को बिना बताए फिल्म का एक सीन ही डिलिट कर दिया।

आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब सलमान और कबीर के बीच ऐसी तनातनी शुरू हुई हो। फिल्म 'एक था टाइगर' की शूटिंग के वक्त भी दोनों के बीच मनमुटाव हुआ था। और उस वक्त कबीर ने फैसला किया था कि वह अब सलमान के साथ आगे काम नहीं करेंगे। लेकिन इस बार साजिद नाडियावाल के कहने पर फिर दोनों एकसाथ काम करने का तैयार हो गये।

बहरहाल, फिल्म बजरंगी भाईजान इस साल ईद के मौके पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ करीना कपूर और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी मुख्य किरदारों में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X