हिट एंड रन केस से जुड़ा बजरंगी भाईजान टीजर- फैंस रिएक्शन
"हम बजरंग बली के भक्त है, मर जाएंगे लेकिन झूठ नहीं बोलेंगे" बजरंगी भाईजान का ये डायलॉग लोगों की नज़रों में कुछ ज्यादा ही चढ़ गया है और इसके चलते लोग सलमान खान पर काफी कमेंट कर रहे हैं।
Reasons क्यों होगी सलमान की Bajrangi Bhaijaan हिट!
सलमान खान पिछले कुछ दिनों से अपने हिट एंड रन केस को लेकर सुर्खियों मे थे। केस के चलते उन्हें 5 साल की जेल मिली और कुछ ही घंटों में बेल। इस बात को बीते कुछ ही दिन हुए कि सलमान खान की बजरंगी भाईजान का टीजर रिलीज हो गया। यानि कि सलमान खान ने मौका ही नहीं दिया कि लोग किसी और एक्टर के बारे में बात करें।
इसके ऊपर से शाहरुख खान और आमिर खान के भी बजरंगी भाईजान के प्रमोशन में उतर जाने के चलते तो बजरंगी भाईजान सुर्खियों के टॉप पर पहुंच गयी। अब लोगों ने बजरंगी भाईजान टीजर पर अपने रिएक्शन दिये हैं जिनमें से कुछ तो काफी पॉजिटिव हैं लेकिन कुछ ऐसे रिएक्शन हैं जो कि आपको हैरान कर देंगे।


Click it and Unblock the Notifications