'बजरंगी भाईजान सीक्वल की बात 2018 में हुई थी'- सलमान खान की फिल्म को लेकर बोले केवी विजयेंद्र प्रसाद!
सुपरस्टार सलमान खान ने आरआरआर के इवेंट के दौरान कुछ ऐसा कह दिया था जो कि काफी चर्चा में आ गया है। दरअसल सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान के सीक्वल को लेकर उन्होने ऐलान कर दिया था और उस वक्त बजरंगी भाईजान के लेखक केवी विजयेंद्र भी वहां मौजूद थे। केवी विजेंद्र एसएस राजामौली के पिता हैं और बाहुबली और आरआरआर जैसी फिल्में उन्होने ही लिखी हैं।
2015 में आई बजरंगी भाईजान सलमान खान की सबसे बड़ी फिल्मों में शुमार है और फिल्म ने काफी ताबड़तोड़ कलेक्शन किया था। खबरें आ रहीं हैं कि इस फिल्म का सीक्वल केवी विजयेंद्र लिख रहे हैं और इसका नाम पवन पुत्र भाईजान होने वाला है।

अब केवी विजयेंद्र ने इस फिल्म के सीक्वल को लेकर कुछ ऐसा कहा है जो कि सुर्खियों का हिस्सा है। दरअसल उन्होने खुलासा किया था कि बजरंगी भाईजान के सीक्वल की बातचीत अभी की नहीं है बल्कि इसकी शुरुआत साल 2018 में हुई थी।

सीक्वल पर विचार साझा किया था
उन्होने कहा कि.. "तीन साल पहले, मैंने सलमान भाई के साथ एक सीक्वल पर विचार साझा किया था। उस समय, मुझे उसकी ओर से हाँ या ना नहीं मिला। मुझे नहीं पता था कि उन्हें कहानी पसंद आई थी क्योंकि उन्होंने न तो कुछ कहा और न ही बाद में उन्होंने कोई प्रतिक्रिया दी।

पवन पुत्र भाईजान
इसलिए मैंने कभी पवन पुत्र भाईजान के बारे में बात नहीं की। हालांकि थोड़ी देर से, खान ने इस परियोजना को भव्य अंदाज में - मंच पर और आरआरआर कलाकारों की उपस्थिति में दिया। जो कि काफी अलग था।''

केवी विजयेंद्र का लेखन
इसके बाद से ऐसा माना जा रहा है कि एक बार फिर से सलमान खान पवनपुत्र भाईजान के किरदार में नजर आ सकते हैं और केवी विजयेंद्र का लेखन फिर से देखने को मिल सकता है। इस फिल्म को लेकर कबीर खान भी रिएक्शन कुछ समय पहले आ चुका है और उनका कहना था कि फिल्म पर काम हो सकता है।

वर्कफ्रंट
सलमान खान फिलहाल अपने कई प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में है और अभी वो टाइगर 3 पर ही पूरा फोकस कर रहे हैं। वर्कफ्रंट पर नो एंट्री सीक्वल, कभी ईद कभी दिवाली, किक 2, दबंग 4 और ब्लैक टाइगर जैसी फिल्मों को लेकर सलमान खान चर्चा का विषय बने हुए हैँ।

कैमियो करते भी नजर आ सकते हैं
इसके अलावा लाल सिंह चड्ढा, पठान और गॉडफादर जैसी दमदार फिल्मों में कैमियो करते भी नजर आ सकते हैं। सलमान खान इस वक्त बिग बॉस भी होस्ट कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











