SHOCK: इस फिल्म से डर गए 'बजरंगी भाईजान'.. आगे बढ़वा दी रिलीज डेट!
[गपशप] सलमान खान ने हाल ही में रिवील किया कि जब उन्हें पता चला था कि मराठी फिल्म 'जनिवा' भी 17 जुलाई को रिलीज हो रही है, तो उन्हें बहुत डर लगा था। बता दें, इसी दिन सलमान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बजरंगी भाईजान' रिलीज होने वाली है।
'जनिवा' के ट्रेलर लांच पर सलमान खान ने कहा कि, उन्हें फिल्म के निर्माताओं का शुक्रिया अदा करते हैं कि उन्हें रिलीज डेट पोस्टपोंड कर दी। सलमान ने फिल्म की तारीफ करते हुए कहा कि इस फिल्म में सभी ने अपना बेस्ट दिया है। मुझे इसका प्रोमो काफी पसंद आया।
Opps. सलमान खान को किसने कह दिया IDIOT.. और क्यों!
दबंग खान ने बताया कि एक दिन सत्या ने बताया कि, सर मेरी फिल्म, आपकी फिल्म बजंरगी भाईजान के साथ रिलीज हो रही है। तो मैंने उन्हें कहा कि यदि हो सके तो वे फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दें। क्योंकि बजरंगी भाईजान के लिए डर था।
सलमान खान ने फिल्म के निर्देशक का धन्यवाद किया कि उन्होंने फिल्म की रिलीज 17 जुलाई से बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी है। हम्मम.. इससे साफ है कि सलमान अपनी फिल्म के लिए कसर नहीं छोड़ना चाहते। खैर, चार दिनों के बाद बजरंगी भाईजान दर्शकों के सामने होगी।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications

