प्रेम रतन धन पायो और बजरंगी भाईजान ने लौटा दी सलमान की मासूमियत
सलमान खान की फिल्म प्रेम रतन धन पायो और बजरंगी भाईजन इस साल रिलीज हो रही हैं। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएंगी ऐसी लोगों को उम्मीद है। वहीं सलमान खान का कहना है कि इन दोनों फिल्मों ने सालों से उनकी खो चुकी मासूमियत को लौटा दिया है।
सलमान खान से जब हमने पूछा कि प्रेम रतन धन पायो में क्या दोबारा से वही प्रेम देखने को मिलेगा जो सालों पहले लडकियों के दिलों की धड़कन था। इसपर सलमान ने कहा- "बजरंगी भाईजान और प्रेम रतन धन पायो इन दोनों फिल्मों में मेरे किरदार बहुत ही सिंपल और मासूम हैं। हालांकि ऐसे किरदार नहीं हैं जो कि बेवकूफ हों। ये किरादर सीधे है लेकिन वक्त आने पर किसी को भी उसकी औकात दिखा सकते हैं।"
"इतने सालो मे मैं वो मासूमियत खो चुका था लेकिन इन दोनों फिल्मों ने मुझे बदल सा दिया है। वही मासूमियत लौटा दी है। बहुत मुश्किल होता है इस तरह के सिंपल और बहुत ही मासूम किरदार निभाना। सूरज बड़जातिया जब अपने के बारे में बता रहे थे तो मैं डर रहा था कि ये मैं निभा पाऊंगा या नहीं। लेकिन आखिरकार मैं भी इस किरदार में ढल गया।"


Click it and Unblock the Notifications













