POSTER: बजरंगी भाईजान के नए पोस्टर में सलमान करीना के साथ चांदनी चौक
[बॉलीवुड समाचार] सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान का नया पोस्टर रिलीज़ हो चुका है और मानना पड़ेगा कि फिल्म परत दर परत खुलती जा रही है। सलमान खान करीना कपूर के इस नए पोस्टर में छोटे छोटे डीटेल के साथ दिल्ली मौजूद है। चाहे वो पहलवानी अखाड़े हों या चांदनी चौक।
वहीं करीना और सलमान की केमिस्ट्री पोस्टर में खुलकर दिख रही है। दोनों ही इस पोस्टर में काफी अलग और फ्रेश दिख रहे हैं। वहीं पोस्टर में रावण का पुतला फिल्म के ड्रामा और सस्पेंस को बढ़ा रहा है।
[SCORE CARD: अजय, अक्षय या सलमान कौन होगा बेहतर पापा !]
बजरंगी भाईजान इस जुलाई ईद पर रिलीज़ हो रही है। फिल्म का ट्रेलर और गाने अभी से लोगों की ज़ुबान पर चढ़ गए हैं वहीं जल्द ही फिल्म का नया गाना रिलीज़ होगा जो ईद पर फिल्माया गया है।
[MOMENTS: बजरंगी भाईजान ट्रेलर की ये बातें थीं WOW!]


Click it and Unblock the Notifications


