Video: टीनएज में मुन्नी ने किया ऐसा कारनामा, ढाई लाख लोग हुए 'आवारा-पागल-दीवाने'

Harshaali Malhotra

Harshaali Malhotra Glamourous Video: सुपस्टार सलमान खान के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट डेब्यू करने वाली हर्षाली मल्होत्रा अब 16 साल की हो चुकी हैं। टीनएज में ही हर्षाली मल्होत्रा बेहद ग्लैमरस हो गई हैं। हाल ही में हर्षाली मल्होत्रा ने अपने कुछ वीडियो और तस्वीरें पोस्ट किए हैं जो कि चर्चा का विषय बन गए हैं।

हर्षाली मल्होत्रा के इस वीडियो की बात करें तो वो इसमें पिंक ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इसके साथ ही नेटिजंस का कहना है कि जरा सी उम्र में हर्षाली बड़ी बड़ी बॉलीवुड हीरोइनों की छुट्टी करती दिखाई दे रही हैं। उनके इस वीडियो को ढाई लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।

खूबसूरती और लुक्स के साथ साथ हर्षाली डांस में भी काफी रुची रखती हैं। हर्षाली क्लासिकल डांस वीडियो भी अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हर्षाली के डांस वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स माधुरी दीक्षित से उनकी तुलना करते हैं।

इसके साथ ही हर्षाली ने एक ब्राइडल फोटोशूट भी कराया है। इस लुक में हर्षाली बला सी खूबसूरत दुल्हन जैसी दिखाई दे रही हैं। तस्वीरें देखने के बाद कोई मान ही नहीं सकता है वो अभी सिर्फ और सिर्फ 16 साल की हैं।

हर्षाली मल्होत्रा के इस डांस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स के जमकर कमेंट्स आने शुरू हो गए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- क्या बात है काफी अच्छा सीख रही हो काफी आगे जाओगी तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- तुम अभी बहुत छोटी हो और देखकर लगता है कि कुछ समय बाद काफी अच्छे डांस मूव्स करोगी। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- जितनी तुम्हारी उम्र है उस हिसाब से काफी अच्छा डांस किया मुन्नी। यूजर्स के कमेंट्स देख हर्षाली भी बेहद उत्साहित हुईं उन्होंने भी कमेंट कर लोगों को धन्यवाद दिया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X