'बजरंगी भाईजान' की मुन्नी उर्फ हर्षाली मल्होत्रा ने 10वीं में मारी बाजी, नंबर देख लोगों की हो गई बोलती बंद

harshaali malhotra

Bajrangi Bhaijaan munni aka harshaali malhotra 10th Result: बजरंगी भाईजान की मुन्नी यानी कि हर्षाली मल्होत्रा सोशल मीडिया पर खास एक्टिव रहती हैं। कभी वह अपने डांस वीडियो शेयर करती हैं तो कभी वह फिल्मों के किरदारों की एक्टिंग करती नजर आती हैं फिलहाल तो उन्होंने इस बार कुछ ऐसा शेयर किया है ट्रोलर्स की तो बोलती ही बंद हो गई है। जी हां, मुन्नी उर्फ हर्षाली मल्होत्रा का दसवीं का रिजल्ट आ गया है। रिजल्ट निकलते ही उन्होंने सोशल मीडिया पर फैन्स को बताया कि उन्हें कितने अंक मिले हैं। चलिए जानते हैं कि कैसा है मुन्नी का रिजल्ट।

10वीं में इतने अंक लेकर आईं मुन्नी
10 का रिजल्ट निकलते ही हर्षाली मल्होत्रा ने अपने सोशल मीडिया एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में हर्षाली पहले तो ट्रोलर्स के कमेंट दिखाती नजर आती हैं। एक ने लिखा कभी स्कूल भी जाती हो या नहीं। तो वहीं दूसरे ने लिखा बस डांस करती रहना ऐसे 10वीं पास नहीं होगी। इन कमेंट्स को दिखने के बाद हर्षाली मल्होत्रा केक काटती नजर आती हैं और खुशी से लोगों को बताती हैं कि उन्होंने 83% से 10वीं पास की है। इस वीडियो के शेयर करने के साथ ही वह एक लंबा नोट भी लिखती हैं।

ट्रोलर्स के लिए लिखी ये बात
इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही वह कैप्शन में लिखती हैं- अपनी मुद्राओं में सुधार करने से लेकर अपनी शिक्षा में निपुणता हासिल करने तक, मैं अपनी कथक क्लास, शूट्स और स्टडीज़ के बीच सही संतुलन बनाने में कामयाब रही। और नतीजा? प्रभावशाली 83% स्कोर रहा। कौन कहता है कि आप रील और रियल दुनिया दोनों में अपने पैर नहीं जमा सकते? उन सभी को हार्दिक धन्यवाद जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया और अपना अटूट समर्थन देना जारी रखा। बता दें कि इस वीडियो पर लोगों के जमकर कमेंट आ रहे हैं। फैन्स ने कमेंट में बधाई का तांता लगा दिया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X