सलमान की बजरंगी भाईजान से पाकिस्तान भी खुश!
सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान को लेकर पाकिस्तान सेंसर बोर्ड भी काफी पॉजिटिव है। सुनने में आ रहा है कि पाकिस्तान सेंसर बोर्ड का मानना है कि बजंरगी भाईजान इकलौती ऐसी फिल्म है जिसमें पाकिस्तान को लेकर कुछ भी निगेटिव नहीं है। यानी कि अब पाकिस्तान में लोग बिना किसी डर के बजरंगी भाईजान देख सकेंगे।
हालांकि नाम को लेकर काफी बवाल हो चुका है और काफी ऐसी खबरें बन रही हैं कि ईद पर अब हर मुस्लिम के घर बजरंगी बली का नाम गूंजेगा, लेकिन इन सभी विवादों को किनारे करके सलमान खान का कहना है कि बजरंगी भाईजान सिर्फ और सिर्फ प्यार पर आधारित है।
सलमान खान ने एक ईवेंट के दौरान कहा भी- "अगर आप निगेटिव, मार पीट देखना चाहते हैं तो बजरंगी भाईजान भूलकर भी ना देखें। ये आपके लिए नहीं है।"
bajrangi bhaijaan pakistan salman khan kareena kapoor kabir khan bollywood बजरंगी भाईजान पाकिस्तान सलमान खान करीना कपूर खान कबीर खान बॉलिवुड


Click it and Unblock the Notifications

