बजरंगी भाईजान में ऐसी क्या खास बात..कैमियो में भी खुश हैं करीना!
कबीर खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' आजकल काफी सूर्खियां बटोर रही हैं। कभी सलमान की दरियादिली की वजह से तो कभी सलमान के गुस्से की वजह से। बहरहाल, इस फिल्म को लेकर सलमान खान और करीना कपूर भी काफी उत्साहित हैं। लेकिन आपको बता दें, करीना कपूर को अब तक फिल्म की हीरोइन की तरह जरूर दिखाया जा रहा है, लेकिन सच तो यही है कि फिल्म में करीना कैमियो निभा रही है।
जी हां, पूरी फिल्म में करीना कपूर मुश्किल से 10-15 मिनट के लिए ही दिखाईं देंगी। लेकिन फिर भी करीना का कहना है कि बजरंगी भाईजान उनके लिए काफी स्पेशल फिल्म है और वह इसका हिस्सा बनकर काफी खुश हैं। करीना कहती हैं कि 'बजरंगी भाईजान' एक ऐसी फिल्म है, जिसकी कहानी आकर्षित करने वाली है।
आपको बता दें, सैफ अली खान से शादी करने के बाद करीना कपूर का फिल्मी करियर धीमा पड़ गया है। लिहाजा, इन दिनों करीना चुन-चुनकर फिल्में कर रही हैं। खासतौर से उनका ध्यान सिर्फ बड़े बजट की फिल्में और सफल एक्टर्स के साथ काम करने पर है। ऐसे में करीना बजरंगी भाईजान में कैमियो निभा कर भी खुश हैं। माना जा रहा है, फिल्म में उनका किरदार छोटा लेकिन काफी महत्वपूर्ण है।
वहीं, कबीर खान की बात करें तो उनकी फिल्म का हिस्सा बनना भी करीना के लिए स्पेशल है। क्योंकि इस फिल्म से पहले कबीर ने अपनी सभी फिल्मों में कैटरीना को ही कास्ट किया है। फिर वह चाहे 'काबुल एक्सप्रेस' हो या 'न्यूयॉर्क' या फिर 'एक था टाइगर'। पहली बार कबीर की फिल्म में करीना की एंट्री हुई है, लिहाजा, कबीर के साथ साथ करीना भी उत्साहित हैं और इसे खास मानती हैं।


Click it and Unblock the Notifications
