नील नितिन मुकेश के लिए 'बजरंगी भाईजान' में डबल धमाका!

[बॉलीवुड न्यूज] कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' का पहला टीजर रिलीज हो चुका है और महज 24 घंटों में उसे 1 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देख भी लिया है। सलमान खान के फैंस के साथ साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री ने भी फिल्म को रिलीज से पहले ही ब्लॉकबस्टर करार दे दिया है।

Neil Nitin Mukesh

बहरहाल, सबसे अलग एक्टर नील नितिन मुकेश के लिए फिल्म में सिर्फ सलमान नहीं, बल्कि 'डबल धमाका' है। जी हां, नील ने ट्विट के जरीए लोगों के साथ शेयर किया है, एक तो वे हनुमान जी के परम भक्त हैं और दूसरा सलमान खान के जबरदस्त फैन हैं..लिहाजा, इस फिल्म में उनके लिए डबल धमाका है।

'बजरंगी भाईजान' टीजर की 5 बात, जो आपको करेगी निराश!

बता दें, कबीर खान की फिल्म 'न्यूयॉर्क' में नील नितिन मुकेश ने मुख्य किरदार निभाया था। फिल्म हिट रही थी। लिहाजा, कहीं न कहीं इस फिल्म के साथ उनका इमोशनल कनेक्ट भी है। बता दें, बजरंगी भाईजान 17 जुलाई को ईद के मौके पर रिलीज हो रही है। फिल्म में सलमान के साथ करीना कपूर और नवाजुद्दीन सिद्दिकी मुख्य किरदारों में हैं।

विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X