..................... Bajrangi Bhaijaan First Song Releases With Dil Dhadakne Do - Hindi Filmibeat

SURPRISE: 'दिल धड़कने दो' के साथ मिलेगा 'बजरंगी भाईजान' का तड़का

[बॉलीवुड न्यूज] सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बजरंगी भाईजान' से जुड़ी कोई भी जानकारी के लिए दर्शक बेताब हैं। लिहाजा, हम आपसे लिए इस फिल्म से जुड़ी हर बात शेयर कर रहे हैं। फिल्म का पहला टीजर रिलीज हो चुका है और महज एक दिन में ही उसे एक मिलियन से ज्यादा लोगों ने देख भी लिया।

बहरहाल, टीजर तो आपने भी देख लिया होगा और अब इंतजार होगा फिल्म के कुछ डॉयलोग्स और गानों का। तो बता दें, अब जबकि बजरंगी भाईजान एक बड़ी फिल्म है, निर्माता और निर्देशक फिल्म से जुड़ी हर बात ग्रैंड चाह रहे हैं। शायद यही वजह है कि फिल्म का पहला गाना जोया अख्तर की फिल्म 'दिल धड़कने दो' के साथ रिलीज किया जा रहा है।

'दिल धड़कने दो' 5 जून को रिलीज होने वाली है। यानि की बजरंगी भाईजान का पहला गाना आप इस शुक्रवार सुन सकते हैं। गाने का टाइटल होगा 'ले..ले..ले..'

'बजरंगी भाईजान' टीजर की 5 अच्छी बात, जो लगेगी आपको WOW

'बजरंगी भाईजान' के प्रवक्ता बताते हैं कि, 'दिल धड़कने दो' एक बड़ी फिल्म है, लिहाजा हमने इस फिल्म के साथ गाना रिलीज करने की सोची है। यह गाना बहुत ज्यादा vibrant और धमाकेदार है।

बता दें, बजरंगी भाईजान में म्यूजिक दिया है प्रीतम चक्रवर्ती ने। फिल्म में सलमान खान समेत करीना कपूर और नवाजुद्दीन सिद्दिकी मुख्य किरदारों में दिखेंगे। कबीर खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है।

विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X