..................... Bajrangi Bhaijaan fame Harshaali Malhotra aka Munni spotted, fans shocked to see the transformation - Hindi Filmibeat

बजरंगी भाईजान की 'मुन्नी' हुईं बीच बाजार स्पॉट, लेटेस्ट लुक को देखकर लोग हैरान, बोले- "यकीन नहीं होता.."

bajrangi-bhaijaan-fame-harshaali-malhotra-aka-munni-spotted-fans-shocked-to-see-the-transformation

Harshaali Malhotra transformation: फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में सलमान खान के अलावा जो दर्शकों का दिल जीत ले गईं, वो थीं मुन्नी, यानि की हर्षाली मल्होत्रा। फिल्म में उनके अभिनय के साथ साथ उनकी क्यूटनेस पर भी लोग फिदा थे। हाल ही में एक्टर्स को मुंबई के बाजार में स्पॉट किया गया, जहां उनका लेटेस्ट लुक देखकर फैंस हैरान रह गए।

साल 2015 में रिलीज हुई बजरंगी भाईजान से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हर्षाली मल्होत्रा अब काफी बड़ी हो गई हैं। पैपराजी द्वारा शेयर की गई वीडियो में उनका लेटेस्ट लुक देखा जा सकता है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उनका ट्रांसफॉर्मेशन देख सकते हैं।

लोगों ने हर्षाली को बताया दिशा परमार की कॉपी

खास बात है कि फैंस इस वीडियो को देखकर हर्षाली को दिशा परमार की फोटोकॉपी बता रहे हैं। कई फैंस ने कमेंट बॉक्स में हार्ट इमोजी बनाया है। एक यूजर ने लिखा, "कितनी क्यूट है.. ये तो दिशा परमार की मिनी वर्जन दिखती है.." वहीं, दूसरे ने लिखा- "वक्त कहां गुजर गया.. बच्चे बड़े हो गए..", तीसरे यूजर ने लिखा- "ऐसा नहीं लगता कि वह दिशा परमार की बिल्कुल कॉपी हैं?" एक अन्य यूजर ने लिखा, "मुन्नी बड़ी हो गई है.."

हर्षाली मल्होत्रा यहां सादी सी सूट और नो-मेकअप लुक में दिख रही थी.. और उन्होंने प्यारी सी स्माइल के साथ पैपराजी को हाई किया।

बता दें, बजरंगी भाईजान से शोहरत कमाने के बाद , हर्षाली ने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली है। फिलहाल वो अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं। लेकिन आज भी लोग उन्हें उनकी फिल्म के लिए याद करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X