EFFECT: बजरंगी भाईजान का रंग मोदी सरकार पर चढ़ ही गया !
बजरंगी भाईजान कुछ लोगों को एक बेहतरीन फिल्म लगी और कुछ को सच्चाई से बिल्कुल परे। लेकिन भारत सरकार को ये फिल्म रास्ता दिखा गई। दरअसल, पाकिस्तान में फंसी एक भारतीय बच्ची के लिए भारत सरकार अब बजरंगी भाईजान बनने जा रही है। लेकिन सबसे खास बात ये है कि इस बच्ची की कहानी बिल्कुल बजरंगी भाईजान से मिलती है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर इस बाबत जानकारी दी है।

ये बच्ची बजरंगी भाईजान की शाहिदा की तरह ना बोल सकती है ना ही सुन सकती है। और ये बच्ची 14 साल से पाकिस्तान में है। भारत सरकार इस मामले में काफी हरकत में आ चुकी है और बच्ची को वापस लाने के सारे प्रयास किए जा रहे हैं। अब तक उसके फैमिली वाले नहीं मिले हैं।
लड़की का नाम गीता रखा गया है और वह भारत का नक्शा देखते ही पहचान जाती है। वह झारखंड पर उंगली रख कर इशारा करती है और तेलंगाना की ओर इशारा कर अपना घर पहचानने की कोशिश करती है। हालांकि पाकिस्तान के फाउंडेशन वाले चाहते थे कि वो वहीं नई ज़िंदगी शुरू करे लेकिन लड़की पाकिस्तान में नहीं रहना चाहती।


Click it and Unblock the Notifications












