'बजरंगी भाईजान' की 200 करोड़ कल्ब में एंट्री.. सलमान की दूसरी फिल्म!
[बॉलीवुड न्यूज] जी हां, 'बजरंगी भाईजान' सलमान खान की दूसरी फिल्म है, जिसने 200 करोड़ कल्ब में एंट्री पा ली है। इससे ठीक एक साल पहले सलमान की फिल्म 'किक' ने बॉक्स ऑफिस पर ये आंकड़ा पार किया था। बहरहाल, बजरंगी भाईजान से अभी उम्मीदें जारी हैं।

सलमान खान, करीना कपूर, नवाजुद्दीन सिद्दिकी और हर्षाली मल्होत्रा की इस फिल्म ने धमाकेदार ओपनिंग की। साथ ही फिल्म को दर्शकों के साथ साथ समीक्षकों का भी प्यार मिला। फिल्म ने सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विश्व भर में दमदार कमाई की है।
यहां पढ़ें- BOX OFFICE: एक हफ्ता.. और पाकिस्तान में छा गए 'बजरंगी भाईजान'..
कबीर खान की इस फिल्म ने महज 8 दिनों में 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। जबकि 5 दिनों ही फिल्म ने 150 करोड़ की कमाई कर ली थी।
बता दें, इस हफ्ते भी बजरंगी भाईजान की कमाई रहेगी, क्योंकि इस शुक्रवार मसान छोड़कर कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं की गई है। लिहाजा, काफी उम्मीदें हैं कि सलमान खान की यह फिल्म अभी और काफी रिकॉर्ड तोड़ेगी। अब तक फिल्म 10 रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। पढ़ें यहां- BOX Office: 'बजरंगी भाईजान' का कमाल.. 7 दिनों में दमदार 10 रिकॉर्ड
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications



