..................... Bajrangi Bhaijaan beats Dilwale on social media - Hindi Filmibeat

'बजरंगी भाईजान' सलमान से यहां पीछे रह गये 'दिलवाले' शाहरुख खान

सलमान खान की बजरंगी भाईजान एक तरफ तो अपने फैंस की उत्सुकता लगातार बढ़ाती जा रही है वहीं दूसरी तरफ शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी की 5 साल बाद वापसी को लेकर लोग बेहद उत्साहित हैं और इस वजह से दिलवाले को लेकर भी लोगों में काफी उत्सुकता है।

हमेशा ही शाहरुख खान और सलमान खान के बीच बॉक्स ऑफिस किंग कौन की प्रतियोगिता छिड़ी रहती है। ऐसे में इस साल तो आमिर खान इस जंग से बाहर हो गये और बॉक्स ऑफिस जंग में शाहरुख और सलमान मुख्य प्रतियोगी रह गये। फिल्हाल अगर अभी तक देखा जाए तो सलमान खान की बजरंगी भाईजान शाहरुख खान की दिलवाले से काफी आगे बढ़ चुकी है।

फिर चाहे वो ट्विटर पर फॉलोवर्स की बात हो या फिर फेसबुक पर फैंस की। ट्विटर पर बजंरगी भाईजान के पेज के करीब 17.7 हजार फॉलोवर्स हैं तो वहीं दिलवाले के पेज पर अभी तक सिर्फ 4000 फॉलोवर्स ही हैं।

इसके अलावा फेसबुक पर भी बजरंगी भाईजान के पेज के कुल फैंस हैं 5लाख फैंस हैं, तो वहीं दिलवाले के कुल 3,629 फैंस हैं। कुल मिलाकर अभी तक ट्विटर और फेसबुक पर बजरंगी भाईजान दिलवाले से काफी आगे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X