''बजरंगी भाईजान साल की BEST फिल्म है.. किसी से भी पूछ लो.. अवार्ड शो बेकार है!''
[बॉलीवुड न्यूज] जैसे ही फिल्मफेयर के विनर्स की लिस्ट सामने आई.. हमें पता था अब फैंस का गुस्सा फूटने वाला है। 61वें फिल्मफेयर अर्वाड्स में सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के हाथों सिर्फ एक ही अवार्ड आ पाई.. वह है बेस्ट स्टोरी के लिए। जबकि बेस्ट फिल्म और बेस्ट डाइरेक्टर का खिताब बाजीराव मस्तानी के हिस्से गया।
बता दें, 'बजरंगी भाईजान' को इस साल काफी दमदार दावेदार माना जा रहा था। खासकर बेस्ट फिल्म और बेस्ट निर्देशक की कैटेगरी के लिए। लेकिन जैसे ही दिसंबर में बाजीराव मस्तानी रिलीज हुई.. पूरी लिस्ट ऊपर- नीचे हो गई।
Must Read: फिल्मफेयर अवार्ड 2016.. यहां जानें पूरी लिस्ट
खैर, सलमान खान फैंस को फिल्मफेयर की विनर्स लिस्ट कुछ खास पसंद नहीं आई। लिस्ट बाहर आते ही फैंस ने ट्विटर पर इसका विरोध करना शुरू कर दिया। कुछ फैंस ने तो फिल्मफेयर अर्वाड को ही बेकार और झूठा घोषित कर दिया। तो कुछ ने यहां तक पूछ डाला कि बाजीराव मस्तानी को बेस्ट फिल्म अवार्ड देने के लिए कितने पैसे दिए गए थे।
खैर, यह पहली बार नहीं है, जब फैंस अवार्ड लिस्ट से खफा हुए हों। यहां देखते हैं क्या कहना है सलमान खान के ट्विटर फैंस का-


Click it and Unblock the Notifications














