बजंरगी भाईजान की सफलता के बाद पिता को अंतिम विदाई देने पहुंचे नवाजुद्दीन!
एक तरफ जहां देश भर में बजंरगी भाईजान की सुपर सक्सेस के लिए सलमान खान सहित नवाजुद्दीन सिद्दिकी, हर्षाली मल्होत्रा को बॉलिवुड ढेर सारी बधाईयां दे रहे हैं। पार्टी खुशी का माहौल बन रहा है तो वहीं दूसरी तरफ नवाजुद्दीन सिद्दिकी इस खुशी को जी भर के सेलिब्रेट भी नहीं कर सके क्योंकि नवाज के पिता का कल देर रात निधन हो गया।
नवाजुद्दीन के पिता नवाबुद्दीन सिद्दिकी की देर रात घर पर अचानक उनकी तबियत खराब हो गयी और उन्हें छुटमल पुर अस्पताल ले जाया गया जहां पर उनका निधन हो गया।
Exclusive pics सलमान का एक्शन देख रो पड़ती थीं हर्शाली!
वहीं दूसरी तरफ सलमान खान, हर्षिता मल्होत्रा बजरंगी भाईजान की सफलता के बाद मीडिया के साथ मिलकर फिल्म की सफलता का सेलिब्रेशन करते दिखे। हालांकि इस खबर को सुनकर बजरंजगी भाईजान की पूरी टीम काफी निराश है और दुखी भी। बजरंगी भाईजान की तरफ से नवाज के इस दुखभरे वक्त पर पूरी टीम ने अपनी सहानभुती जताई।


Click it and Unblock the Notifications
