सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान' में नजर आए इस अभिनेता की कोरोना वायरस से मौत
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री और पूरी दुनिया के लिए ये साल कैसा रहा है ये तो लगभग सभी लोग जानते हैं। कोरोना वायरस के कारण देश में हजारों मौतें हुईं और इंडस्ट्री के भी कई सितारे हमें छोड़कर हमेशा के लिए चले गए। इस समय भी एक बुरी खबर आ रही है और वो ये है कि हमने फिर एक कलाकार को हमेशा के लिए खो दिया है। सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में नजर आए शानदार एक्टर हरीश बंचटा का कोरोना वायरस के कारण निधन हो गया है।
वो हिमांचल प्रदेश के थे और मंगलवार को इस राज्य में करीब 12 लोगों की मौत कोविड के कारण हुई थी और उनमें से एक ये अभिनेता भी हैं। पता चला है कि अभिनेता को बुखार आया था और इसके बाद उनकी हालत काफी ज्यादा बिगड़ गई थी।

मिली जानकारी के मुताबिक उनको इतना भी ज्यादा बुखार नहीं थी कि उनकी जान चली जाए। इसके बाद उनका कोरोना टेस्ट कराया गया था जो कि पॉजिटिव आया था।
हरीश की मौत से उनका परिवार काफी ज्यादा गम में है और उनके आकस्मिक मौत से सभी लोग काफी हैरान है। फिल्म बजरंगी भाईजान में हरीश के रोल की बात करें तो उन्होने पाकिस्तान के पुलिस अधिकारी का किरदार निभाया था।
हरीश की उम्र 48 थी और पिछले काफी समय से वो इंडस्ट्री से जुड़े थे और कई शानदार फिल्मों में बेहरतरीन किरदार निभाए थे। हालांकि किसी बड़े सितारे की तरफ से उनको लेकर किसी तरह का पोस्ट सामने नहीं आया है।


Click it and Unblock the Notifications