कंगना रनौत के थप्पड़ रसीद करने वाली CISF जवान के सपोर्ट में स्टार, बोला- 'किसान की बेटी ने गाल लाल कर दिया...

Bajrang Punia On Kangana Ranaut Slap

Bajrang Punia On Kangana Ranaut Slap: बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की महिला जवान कुलविंदर कौर ने थप्पड़ मार दिया। इसको लेकर प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। अब पहलवान बजरंग पूनिया का भी रिएक्शन आया है। उन्होंने कहा है कि जब महिला किसानों के लिए अनाप शनाप बोला जा रहा था, तब कहां थे नैतिकताएं पढ़ाने वाले लोग! अब उस किसान मां की बेटी ने गाल लाल कर दिया तो शांति का पाठ पढ़ाने आ गए।

हरियाणा के ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पुनिया ने भी पूरे मामले पर प्रतिक्रिया दी है। बजरंग पुनिया ने महिला जवान को लेकर नैतिकता की बातें करने वालों से सवाल पूछा है। बजरंग ने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा, ''जब महिला किसानों के लिए अनाप शनाप बोला जा रहा था तब कहाँ थे नैतिकताएँ पढ़ाने वाले लोग! अब उस किसान माँ की बेटी ने गाल लाल कर दिया तो शांति का पाठ पढ़ाने आ गए। सरकारी जुल्म से किसान मारे गए, उस समय यह शांति पाठ पढ़ाना था हुकूमत को।'' इसके अलावा, बजरंग पुनिया ने शेर-ओ-शायरी शेयर करते हुए लिखा, ''घटाएं उठती हैं बरसात होने लगती है, जब आँख भर के फ़लक को किसान देखता है।''

बता दें कि बॉलीवुड अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नवनिर्वाचित सांसद कंगना रनौत ने कहा कि बृहस्पतिवार को दिल्ली जाते वक्त चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की एक महिला सिपाही ने उन्हें थप्पड़ मारा और उनके साथ गाली-गलौज की। थप्पड़ मारने का आरोप कुलविंदर कौर पर है।

इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें आरोपी कुलविंदर कौर ने कहा, ''कंगना ने एक बयान दिया था कि दिल्ली में किसान 100-200 रुपये लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उस दौरान मेरी मां भी प्रदर्शनकारियों में शामिल थी।'' कौर 2009 में सीआईएसएफ में शामिल हुई थीं और वह 2021 से चंडीगढ़ हवाई अड्डे की सुरक्षा में तैनात हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X