'बजरंगी भाईजान' का मिला साथ.. दीपिका, प्रियंका लेंगी शाहरूख से टक्कर!

[बॉलीवुड न्यूज] काफी दिनों से चली आ रही अफवाहें आखिरकार सच साबित हुई। जी हां, इस साल दो मेगा फिल्में एक साथ रिलीज होने वाली है। संजय लीला भंसाली की 'बाजीराव मस्तानी' और रोहित शेट्टी की 'दिलवाले'। दोनों ही फिल्में 18 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देंगी।

बहरहाल, अब जबकि यह फाइनल है कि दोनों फिल्मों में टक्कर होने वाली है। आपको बता दें कि बाजीराव मस्तानी का ट्रेलर भी इसी शुक्रवार आपके सामने आ जाएगा। बता दें, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा की इस फिल्म का ट्रेलर सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के साथ रिलीज होने वाली है।

Dilwale Pictures शाहरुख-काजोल के फैंस ने की दिलवाले की तस्वीरें वायरल!

उम्मीद है इस खबर से सलमान खान फैंस काफी खुश होंगे। क्योंकि बजरंगी भाईजान के साथ दीपिका, प्रियंका, रणवीर का तड़का भी देखने मिलने वाला है। कोई शक नहीं है कि बाजीराव मस्तानी इस साल की बड़ी फिल्मों में से एक है। जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं

लेकिन वहीं, शाहरूख खान फैंस इस खबर से थोड़े निराश जरूर हुए होंगे कि बाजीराव मस्तानी, दिलवाले के साथ रिलीज की जा रही है। दोनों ही फिल्मों के लिए यह कहीं न कहीं घाटे का सौदा होगा।

बता दें, रोहित शेट्टी की फिल्म दिलवाले में शाहरूख खान और काजोल की जोड़ी दिखने वाली है। जिसका दर्शक दिल थामे इंतजार कर रहे हैं। लिहाजा, किस फिल्म को इस क्लैश की कीमत चुकानी होगी, वक्त बताएगा..

विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X