1st DAY 1st SHOW: बाजीराव मस्तानी, फैन्स का ज़बर्दस्त रिएक्शन...LIVE
[बॉलीवुड समाचार] संजय लीला भंसाली की बाजीराव मस्तानी का पहला शो धमाकेदार जा रहा है। शो हाउसफुल है और फैन्स रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को एक बार और स्क्रीन पर देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। बाजीराव मस्तानी मराठा योद्धा पेशवा बाजीराव और उनकी प्रेमिका मस्तानी की कहानी है।
बाजीराव मस्तानी कैसी फिल्म है ये हम आपको बता ही चुके हैं, जानने के लिए पढ़िए बाजीराव मस्तानी फिल्म रिव्यू लेकिन फिल्म को लेकर दर्शकों का रिस्पॉन्स ज़बर्दस्त है। हालांकि फिल्म को क्रिटिक्स ने धीमी कहा है लेकिन दर्शकों का लाइव रिएक्शन धमाकेदार है।
बाजीराव मस्तानी की शुरूआत ग्रांड है और यह आपको एक भव्य ऐतिहासिक यात्रा पर ले जाने का वादा करती है। फिल्म बेहद खूबसूरत है और आप हर मिनट कुछ ऐसा देखने की आपकी आंखे खुली रह जाएंगे। फिल्म परफेक्ट तरह से खूबसूरत है।
और फिल्म को देखकर फैन्स का लगातार रिएक्शन ज़बर्दस्त है। देखिए 1st Day 1st Show कैसा है फिल्म का हाल हमारे LIVE अपडेट में


Click it and Unblock the Notifications

