..................... Bajirao Mastani new song Pinga starring Priyanka Chopra, Deepika Padukone - Hindi Filmibeat

VIDEO: 'बाजीराव मस्तानी' का नया गाना.. इससे बेहतर फिर से 'डोला रे..' देख लें!

[बॉलीवुड न्यूज] संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' का नया गाना 'पिंगा..' रिलीज हो चुका है। प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण पर फिल्माया यह गाना लावणी है। फैंस इस गाने का काफी समय से इंतजार कर रहे थे।

बहरहाल, फिल्म के पहले टीजर से ही संजय लीला भंसाली ने दर्शकों और फैंस के बीच इस डांस फेस-ऑफ को लेकर काफी उत्साह बनाकर रखा था। जिसका नतीजा यह है कि गाना रिलीज होते ही काफी पॉपुलर हो रहा है।

OUCH.. रणवीर सिंह के डॉयलोग पर सलमान खान का तमाचा!

लेकिन जहां तक गाने की बात और कोरियोग्राफी की बात आती है, तो बता दें, यह आपको कहीं न कहीं निराश करेगी। न गाने में वह बात न कोरियोग्राफी में। भंसाली फिल्म्स की 'देवदास' में हम माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय का डांस फेस ऑफ देख चुके हैं और कोई शक नहीं कि 'पिंगा..' देखकर भी आपको 'डोला रे' ही याद आएगा।

ऐश्वर्या राय के बाद सलमान खान ने 'बाजीराव मस्तानी' पर किया कमेंट!

'डोला रे..' गाने को दर्शकों का बेइंतहा प्यार मिला था और हम फिर से उसी तरह का गाना क्यों देखना चाहेंगे। बहरहाल, गाने में प्रियंका- दीपिका की मेहनत दिखती है और दोनों के एक्सप्रेशन धमाल मचाने वाले हैं।

यहां देखें गाने का वीडियो- (नीचे दी तस्वीर पर क्लिक करें)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X