प्रियंका पर हावी हो रही बाजीराव मस्तानी!
संजय लीला भंसाली की बाजीराव मस्तानी फिल्म प्रिंयका चोपड़ा के करियर के लिए जितनी बेहतरीन है उतनी ही चैलेंजिंग और मुश्किल भी है। बाजीराव मस्तानी में प्रियंका चोपड़ा बाजीराव की पत्नी का किरदार निभा रही हैं और उनका कहना है कि ये एक ऐसी फिल्म है जिसे समझने और परदे पर उतारने में उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है।
प्रियंका चोपडा़ ने इंटरव्यू के दौरान कहा- बाजीराव मस्तानी एक ऐसी फिल्म है जो मेरे लिए काफी मुश्किल साबित हो रही है। ये किरदार ऐसा है जो कि मुझपर हावी हो रहा है जो कि मेरे साथ बहुत ही कम होता है। बाजीराव मस्तानी फिल्म करने के लिए मुझे बहुत सोचना पड़ता है और एक इमैजिनेशन की दुनिया में रहना पड़ता है।
बजरंगी भाईजान- हिट हुई तो शाहरुख ले जाएंगे अवॉर्ड!
जब शूटिंग के बाद मैं बेड पर जाती हूं तो गहरी नींद में सो जाती हूं। कुछ और करने की हिम्मत ही नहीं रहती। रणवीर सिंह ने भी इंटरव्यू के दौरान बताया - प्रियंका के लिए ऐसा पहली बार हो रहा है, भंसाली जी के साथ काम करना इतना भी आसान हीं है। प्रियंका शुरु के कुछ दिन काफी नर्वस रहीं लेकिन मैंने उन्हें काफी मदद की और कहा कि वो टेशन ना लें और बस जैसा भंसाली जी कहते हैं वैसा ही करें।
कुल मिलाकर ये तो जाहिर है कि प्रियंका चोपड़ा के लिए बाजीराव मस्तानी एक ऐसी फिल्म है जो कि उनके करियर के लिए एक माइलस्टोन साबित हो सकती है। इसके बाद वो गंगाजल में भी एक बहुत ही अलग और चैलेंजिग किरदार निभाने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications












