बाजीराव मस्तानी ने मेरी ज़िंदगी बदल गई : रणवीर सिंह
रणवीर सिंह ने कहा है कि बाजीराव मस्तानी फिल्म ने उनकी ज़िंदगी बदल दी।
कल यानी 18 दिसंबर को रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की पिछले साल आई फिल्म बाजीराव मस्तानी ने एक साल पूरा कर लिया। रणवीर सिंह ने अब कहा कि बाजीराव मस्तानी में काम करने के बाद उनकी जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई है।

रणवीर सिंह ने ट्विटर पर लिखा ''A character that changed my life 4ever🙏🏼 Thank u Sanjay Sir @deepikapadukone @priyankachopra & TeamBM Unforgettable❤''
आपको बता दें कि इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा भी लीड रोल में थीं। फिल्म में रणवीर सिंह ने मराठा पेशवा बाजीराव का किरदार निभाया था। वहीं दीपिका पादुकोण ने मस्तानी और प्रियंका चोपड़ा ने काशीबाई का किरदार निभाया था।
First LOOK: इंतजार खत्म.. 'जग्गा जासूस' का पोस्टर रिलीज.. हो जाएंगे हैरान!
पिछले साल बाजीराव मस्तानी के साथ साथ शाहरुख खान और काजोल की फिल्म दिलवाले भी रिलीज़ हुई थी। इसमें वरुण घवन और कृति सेनन भी मुख्य भूमिका में थे।


Click it and Unblock the Notifications