बजाते रहो देख... बज गयी दर्शकों की!

तुषार कपूर, विनय पाठक, रणवीर शोरे और रवि किशन जैसे बेहतरीन कॉमेडी फिल्में दे चुके एक्टर्स एक बार फिर से फिल्म बजाते रहो के साथ दर्शकों को हंसाने के लिए बॉक्स ऑफिस पर उतरे थे लेकिन यूं लगता है कि इस बार इनकी किस्मत ने इनका साथ नहीं दिया। या यूं कह सकते हैं कि बेहतरीन एक्टिंग के बावजूद इन कलाकारों की काबीलियत को निर्देशक कैश नहीं करा पाए। फिल्म की कहानी के साथ ही फिल्म की एंडिंग भी लोगों को कुछ खास नहीं लगी फिल्म में निर्देशन के तौर पर कई सारी कमियां रह गयीं और साथ ही सभी किरदारों के साथ सही तरीके से न्याय नहीं किया गया। डॉली आहलूवालिया और विशाखा सिंह ने भी अपनी तरफ से काफी कोशिश की लेकिन लोगों को हंसाने के चक्कर में कई बार ये किरदार खुद में ही उलझ के रह गये।

कुछ लोगों को फिल्म का अंत पसंद नहीं आया तो कुछ को फिल्म की कहानी। लेकिन खास बात ये थी कि फिल्म को देखने के बाद लोगों को उतना मजा नहीं आया जितना की वो सोचकर गये थे। लोगों को बजाते रहो फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता थी और साथ ही सभी सोच रहे थे कि एक बार फिर से कोई बेहतरीन कॉमेडी फिल्म देखने को मिलेगी लेकिन फिल्म की कॉमेडी कुछ खासनहीं रही। लोगों को हंसाने के लिए जैसे निर्देशक को बहुत मेहनत करनी पड़ रही थी। एक तरफ जहां विनय पाठक की बेहतरीन सिचुएशनल कॉमेडी को लेकर लोग काफी उत्साहित थे वहीं दूसरी तरफ रवि किशन के फैन्स भी फिल्म से काफी अपेक्षाएं रखे हुए थे।

कुल मिलाकर बजाते रहो फिल्म ने किसी भी एंगल से दर्शकों को एंटरटेन नहीं किया। बेहतरीन एक्टिगं के बावजूद दर्शकों को हंसाने के लिए फिल्म के किरदार और एक्टर्स को काफी मेहनत करनी पड़ रही थी। आइये जानते हैं कि लोगों का फिल्म को देखने के बाद क्या सोचना है। फिल्हाल तो बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट का भी यही कहना है कि बजाते रहो फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर भी बैंड बज गयी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X