SHOCK: सलमान के इन फैन्स को ईद पर नहीं मिलेगी बजरंगी भाईजान!
[बॉलीवुड समाचार] अगर आप बहुत बड़े सलमान खान फैन हैं तो शुक्र कीजिए कि आप इंडिया में हैं। क्योंकि पाकिस्तान में सलमान खान के फैन्स को ईद पर बजरंगी भाईजान का तोहफा नहीं मिलने वाला है। दरअसलस, पाकिस्तान सरकार ने फैसला किया है कि ईद पर पाकिस्तान की ही दो बड़ी फिल्मों के रिलीज़ किया जाएगा और सलमान की फिल्म पर रोक लगा दी है।
फिलहाल फिल्म ईद के एक हफ्त बाद ही पाकिस्तान में रिलीज़ होगी। सलमान खान की पाकिस्तान में काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है और इसमें कोई शक नहीं है कि फिल्म वहां की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन चबा जाएगी। इसलिए फिल्म की रिलीज़ को टाल दिया गया है।
[बजरंगी भाईजान में सलमान ने की चीटिंग, सोनू निगम को भी दे चुके हैं धोखा!]
वहीं कुछ लोगों का मानना है कि अभी तक पाकिस्तान की सेंसर बोर्ड ने ना ही फिल्म देखी है और ना ही पास की है। ऐसा फिल्म की रिलीज़ के दो ही दिन पहले होता है जिससे फिल्म लीक ना हो जाए। इसलिए अभी फिल्म की रिलीज़ पर कोई तारीख तय नहीं की गई है।
[ALERT: सलमान, ऐश्वर्या, अजय तीनों ही करेंगे दीवाली पर धमाका!]


Click it and Unblock the Notifications

