Baiju Bawra- रणवीर सिंह ने कस ली कमर, संजय लीला भंसाली की बैजू बावरा से करेंगे तगड़ी वापसी?

सुपरस्टार रणवीर सिंह और संजय लीला भंसाली फिलहाल काफी समय से किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बने हैं और दोनों को लेकर मशहूर है कि वो काफी सोच समझकर फिल्में करते हैं और उनके किरदार बेहद अलग होते हैं।
लेकिन इस वक्त एक बड़ी खबर फिल्म बैजू बावरा से सामने आ रही है और पता चला है कि इस फिल्म से रणवीर सिंह दमदार वापसी कर सकते हैं। ये ऐसी फिल्म है जो कि किसी ना किसी कारण से अटकी हुई है और कुछ समय पहले इस फिल्म से अभिनेता रणबीर कपूर का नाम भी सामने आया था।
रणवीर सिंह के बैजू बावरा से बाहर होने को लेकर एक खबर और सामने आई थी कि फिल्म 83 के बाद से आदित्य चोपड़ा के साथ उनकी दोस्ती बिगड़ी थी और यही कारण था कि बैजू बावरा नहीं बन रही थी।
हालांकि अब एक सूत्र ने खुलासा करते हुए सारे मामले को आईने की तरह साफ कर दिया है। इस सूत्र का कहना है कि आदित्य से रणवीर की बुराई महज एक अफवाह है और कुछ नहीं। इसके अलावा कहा गया है कि, रणवीर सिहं संजय लीला भंसाली की बैजू बावरा के साथ बड़े पैमाने पर वापसी करेंगे।
यह रणवीर के करियर की सबसे बड़ी हिट होगी।" सूत्र ने राजेश खन्ना का उदाहरण दिया जिन्होंने YRF की दाग के साथ शानदार वापसी की। ताजा उदाहरण पठान के साथ शाहरुख खान का है। सभी जानते हैं कि पठान ने ताबड़तोड़ कमाई की है और शाहरुख खान का करियर दोबारा पटरी पर आ चुका है।
यशराज फिल्म्स इसके पहले भी कई सितारों की दमदार वापसी करवा चुका है। हालांकि रणवीर सिंह इस वक्त रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर बिजी हैं और काफी जल्दी आलिया भट्ट के साथ बड़ा धमाका करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications












