बाहुबली 2 की आंधी.. ताबड़तोड़ कमाई जारी.. भारत ही नहीं, अमेरिका भी हैरान!
एसएस राजामौली की फिल्म बाहुबली 2 ने अमेरिका में भी 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। जिससे सभी हैरान हैं।
बाहुबली 2 ने नार्थ अमेरिका में अब तक 105.17 करोड़ की कमाई कर ली है। जी हां, भारत तो क्या.. यूएस बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री पा ली है। बाहुबली 2 के लिए ऐसा देखकर वहां के ट्रेड पंडित भी हैरान हैं।
'बाहुबली 2' ब्लॉकबस्टर.. तो सुपरस्टार ने फटाफट बढ़ा ली अपनी फीस!
IMAX के सीईओ, ग्रेग फोस्टर ने कहा, हम सब हैरान हैं.. यह एक इवेंट की तरह है। यहां अभी भी शोज हाउसफुल चल रहे हैं। इतना ही नहीं.. बल्कि इन्होंने बाहुबली 2 को भारत का 'स्टार वार्स' का दर्जा भी दे दिया। कोई शक नहीं कि अमेरिकी बॉक्स ऑफिस से ऐसे कमेंट्स बाहुबली टीम को और भी उत्साहित करेंगे।

नार्थ अमेरिका में फिल्म सिर्फ 425 स्क्रीन पर रिलीज की गई थी। बता दें, फिल्म ने वहां ओपनिंग के साथ कई हॉलीवुड फिल्मों को भी पीछे कर दिया है। वहीं, बाहुबली 2 चीन, कोरिया, ताइवान और दक्षिण अमेरिका में भी रिलीज होने वाली है।फिल्म की डबिंग खत्म होने के बाद इसकी रिलीज डेट की घोषणा की जाएगी।
यहां जानें वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications