..................... Foreign critics impressed with Bahubali The conclusion. Read review. - Hindi Filmibeat

FirstReview: बाहुबली 2, एक ही फिल्म दो बार क्यों बनाना...वो भी धोखा देकर?

बाहुबली 2 इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में लगने वाली है लेकिन विदेशी समीक्षकों ने फिल्म को देख भी लिया है और फिल्म का पहला रिव्यू भी दे दिया है। अब आप फिल्म तो कैसे भी देखेंगे पर पढ़ लीजिए ये रिव्यू!

बाहुबली 2 को विदेशी समीक्षकों ने फिल्म देख ली है और इसका रिव्यू भी दे दिया है। और आपका दिल टूट जाएगा लेकिन ये रिव्यू बहुत मिला जुला है। कुछ लोगों को फिल्म बहुत पसंद आई तो कुछ को फिल्म ठीक ठाक लगी है।

वहीं फिल्म का सबसे अच्छा पहलू है राजामौली का निर्देशन और प्रभास का अभिनय, जो एक जानी पहचानी फिल्म को अद्भुत बना देते हैं। राणा दग्गुबाती विदेशी मीडिया को इंप्रेस नहीं कर पाए और उनकी तारीफ में लोगों ने बातें नहीं की है।

bahubali-the-conclusion-review-prabhas-left-foreign-critics-impressed

The Guardian
फिल्म बिल्कुल पुरानी फिल्मों की तरह हैं जब ये माना जाता था कि ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए कुछ चीज़ें काफी है - हीरो, हीरोइन, गाने, विलेन, फाइट और हैप्पी एंडिंग। लेकिन राजामौली ने फिर भी इसे इतनी खूबसूरत तरीके से बनाया है कि कभी भी आप फिल्म से निराश नहीं होंगे। आप बस आंखें फाड़ फाड़ कर फिल्म देखेंगे।

The Hollywood Reporter
थोड़े कन्फ्यूज़ करने वाले फ्लैशबैक, खराब ग्राफिक्स और राणा दग्गुबाती की ओवरएक्टिंग बाहुबली को हल्का बनाती है। लेकिन फिल्म को संभालता है प्रभास और तमन्ना का शानदार काम। एमएम कीरवानी का संगीत इतना शानदार है कि गाने अच्छे लगते हैं, भले ही वो कामुक हैं। वहीं सेंथिल के कैमरा से जंगल और रेगिस्तान भी इतना शानदार लगता है कि बस देखते रहने का मन करता है।

Screen Daily
फिल्म को कुर्नूल, केरल और रामोजी फिल्म सिटी में शूट किया गया है और फिल्म को देखने में मज़ा आता है। कुछ सीन और फाइट शानदार है। आर्ट डायरेक्शन आपका ध्यान रोक देता है। भले ही फिल्म में कुछ खास नहीं है पर फिर भी राजामौली का निर्देशन इसे बहुत खास बनाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X