बाहुबली-RRR के लेखक का चौंकाने वाला बयान- 'मैं कहानियां लिखता नहीं चुराता हूं'

KV Vijayendra Prasad statement in Goa Film Festival: 'बाहुबली: द बिगनिंग', 'बाहुबली: द कन्क्लूजन' और 'आरआरआर' जैसी मेगा हिट फिल्मों के लेखक केवी विजयेंद्र प्रसाद इन दिनों अपनी एक बयान की वजह से चर्चा में हैं। केवी विजयेंद्र प्रसाद गोवा फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुए और उन्होंने इस दौरान वर्कशॉप में एक बयान दिया है जो वायरल हो रहा है।
केवी विजयेंद्र प्रसाद ने गोवा में चल रहे 53वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में यह कहकर सबको हैरान कर दिया कि, वो कहानियां लिखते नहीं बल्कि इसे चुराते हैं। बता दें कि केवी विजयेंद्र प्रसाद निर्देशक एसएस राजामौली के पिता भी हैं। उनकी लिखी कहानियां जबरदस्त मानी जाती है।
केवी विजयेंद्र प्रसाद ने वर्कशॉप में नए लेखकों को अपनी स्पीच के दौरान लेखनी के कई गुर सिखाए और कहा कि, जो जितना बेहतर झूठ बोल सकता है, वो उतना ही बेहतर कहानी भी लिख सकता है। हम आपको बताते हैं असल में उन्होंने क्या कहा है।

केवी विजयेंद्र प्रसाद ने कहा
केवी विजयेंद्र प्रसाद ने वर्कशॉप में कहा- 'मैं अपने आसपास से कहानियां चुराता हूं। जो जितना बेहतर तरीके से झूठ बोल सकता है, वो उतनी ही अच्छी कहानी भी लिख सकता है। अच्छे लेखक को अपने आसपास मौजूद अफवाहों, चर्चाओं, किस्सों को झूठ में लपेटकर इस तरह से दिखाना होता है कि देखने या पढ़ने वाले को अपनी कहानी लगने लगे।

सिखाए लेखनी के गुर
केवी विजयेंद्र प्रसाद ने युवा लेखकों से आगे कहा- अच्छी कहानी के लिए कुछ भी नया नहीं करना पड़ता है। सच्चाई ये है कि, किसी के पास कोई नई कहानी नहीं होती है। हर लेखक का अपने और दूसरों के आसपास हुई घटनाओं को नए अंदाज में पेश करने की कला होती है।

उपलब्ध कहानी को नए सिरे से गढ़ा
उन्होंने ये भी कहा कि, 'अच्छा लेखक वही है, जो आसपास की हर चीज पर विचार कर उसे अपने लेखन में अपना पाता है। इससे लेखक का काम लगातार बेहतर होते हुए बेहतरीन की दिशा में बढ़ता है।' उन्होंने //ये भी कहा कि, उन्होंने कोई नई कहानी नहीं लिखी, बस पहले से मौजूद कहानी को जरूरत के मुताबिक नए सिरे से गढ़ा है।


Click it and Unblock the Notifications











