#RecordTod: बाहुबली की बॉक्स ऑफिस पर शुरूआत....मिली सुलतान को धोबीपछाड़
बाहुबली रिलीज़ हो चुकी है और फिल्म के प्री रिलीज़ कलेक्शन के आंकड़े भी आ चुके हैं और इन आंकड़ों की मानें तो बाहुबली ने सुलतान को पछाड़ दिया है। वैसे बाहुबली ने दंगल को भी पछाड़ा है।
बाहुबली 2 आखिरकार परदे पर आ गई है लेकिन आने से 12 घंटे पहले ही फिल्म ने अपना पहला रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दरअसल, बाहुबली का प्री रिलीज़ कलेक्शन जारी किया गया है और ये सलमान खान की सुलतान को धूल चटा चुका है।
सलमान खान की सुलतान की एडवांस बुकिंग के लिहाज़ से फिल्म ने 21 करोड़ कमा लिए थे वहीं बाहुबली ने 30 करोड़ का प्री रिलीज़ कलेक्शन किया है। वो भी तब, जब सुलतान के पास 5 दिन का वीकेंड था और बाहुबली के पास 3 दिन का वीकेंड है।

बताया जा रहा है कि फिल्म की एडवांस बुकिंग इतने धड़ल्ले से हुई थी कि एक ही दिन में लगभग 10 लाख टिकट बिक गए थे। वहीं दूसरी तरफ कई जगह फिल्म हाउसफुल हो गई थी।
[#MustRead: बाहुबली का पहला रिव्यू आ चुका है...पढ़िए यहां]
वैसे भी बाहुबली 8000 स्क्रीन पर रिलीज़ हो रही है और ऐसे में माना जा रहा है कि कोई आश्चर्य नहीं होगा अगर फिल्म 100 करोड़ की भी ओपनिंग कर ले जाए तो। बाहुबली के पहले पार्ट ने भी सारी भाषाओं में मिलाकर 50 करोड़ की ओपनिंग कर ली थी।
उस दौरान तो फिल्म को लेकर इतनी उत्सुकता नहीं थी। अब तो कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा, देश का राष्ट्रीय प्रश्न बन चुका है ऐसे में माना जा रहा है कि अपना बेस्ट प्रदर्शन करते हुए बाहुबली में 100 करोड़ की ओपनिंग करने के सारे लक्षण हैं।
वैसे जानिए फिल्म को लेकर लगाए जा रहे हैं क्या क्या बॉक्स ऑफिस कयास -


Click it and Unblock the Notifications