GOOD News: अजय देवगन की फिल्म 'शिवाय'.. शूटिंग से ही मिल रही तारीफ!
[बॉलीवुड न्यूज] अजय देवगन की फिल्म 'शिवाय' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में चल रही है, जहां हाल ही में बाहुबली के निर्देशक एस एस राजामौली पहुंचे थे। बता दें, बाहुबली के निर्देशक शिवाय फिल्म की सेट देखकर चकित रह गए।
जी हां, अजय देवगन की इस फिल्म के हाई सेक्यूरिटी सेट बाहुबली निर्देशक को इंप्रेस कर गई। सूत्रों की मानें तो शिवाय के लिए हैदराबाद शहर से दूर एक विशाल सेट बनाया गया है। साथ ही वहां टाइट सेक्यूरिटी रखी गई है।
ALERT: शाहरूख, ऋतिक, अजय देवगन.. 2016 की फिल्मों में है कुछ COMMON
फिल्म बाहुबली अपने शानदार सेट और स्पेशल इफैक्ट्स की वजह से काफी पॉपुलर हुई थी। लिहाजा, जब उस फिल्म के निर्देशक शिवाय के सेट की तारीफ कर रहे हैं, तो हम मान सकते हैं कि अजय देवगन कुछ बहुत ही शानदार और बड़ा करने वाले हैं। आखिर, यह फिल्म उनके लिए है भी काफी स्पेशल।
100 करोड़ CLUB: सलमान, शाहरूख, अजय देवगन.. इस रेस में कौन है KING
एस एस राजामौली को भी अपनी फिल्म की सेट पर देखकर अजय देवगन खुश हुए। बता दें, दोनों सालों से एक दूसरे को जानते हैं और समय समय पर इनकी मुलाकात होती रहती है।
'शिवाय' को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। इस फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज किया जा चुका है और कोई शक नहीं कि फिल्म काफी दमदार बनने वाली है। अफवाहों की मानें तो फिल्म अमीष त्रिपाठी की उपन्यास 'मेलूहा..' पर आधारित होगी।
यहां जानें अजय देवगन की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications

