क्या सच में किडनी ट्रांसप्लांट, बाहुबली के 'भल्लादेव' को देखकर फैंस ने कहा गंभीर हालत !
बाहुबली में विलेन की भूमिका से फेम बटोरने वाले भल्लादेव यानी कि राणा दग्गुबाती बीते कई दिनों से मीडिया और फिल्मों से गायब है। इसकी वजह उनकी खराब तबीयत बताई जा रही है।
तीन महीने पहले ये खबर आयी थी कि राणा को किडनी की बीमारी हुई है। जिसके चलते वह देश से बाहर अपना इलाज करवा रहे हैं। हालांकि राणा दग्गुबाती ने इस तरह की सभी खबरों को गलत बताया था।

लेकिन इस बीच राणा की जो तस्वीरें वायरल हुईं उन्हें देखकर ऐसा लगता है कि राणा का वजन तेजी से घट रहा है।जिसे देखकर हर कोई हैरान है। मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार राणा इन दिनों बड़ी हेल्थ समस्या से जूझ रहे हैं। जिसके लिए उन्हें जल्दबाजी में अमेरिका जाना पड़ा है। सोशल मीडिया पर भी राणा को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। ऐसा दावा किया जा रहा है कि राणा दग्गुबाती किडनी की समस्या से जूझ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications