#Dhamaka: बाहुबली से खाली हो जाऊं फिर सलमान की फिल्म पर काम शुरू
बाहुबली डायरेक्टर एस एस राजामौली ने सलमान खान के साथ फिल्म में काम करने की अपनी योजना के बारे में बात की और उनकी बात आपको कुछ खास पसंद नही आएगी।
सलमान खान का नाम किसी फिल्म से जुड़ जाए तो वो अपने आप खास बन जाती है लेकिन जब बाहुबली डायरेक्टर और सलमान खान का नाम एक साथ जुड़ जाए तो वाकई सबकी एक्साइटमेंट समझी जा सकती है।
बाहुबली डायरेक्टर एसएस राजामौली ने कई बार सलमान के साथ काम करने की इच्छा जताई है। और अब उन्होंने अपने इस प्रोजेक्ट पर बात करते हुए कहा कि फिलहाल तो बस प्लान है और कुछ नहीं।

फिल्म कैसी होगी, क्या होगी इस पर अभी कुछ सोचा नहीं है। लेकिन अगर फिल्म में सलमान होंगे तो वो बिल्कुल बॉलीवुड स्टाइल होनी चाहिए। मैं बाहुबली से खाली हो जाउंगा तभी इस पर काम कर पाउंगा।
दिलचस्प ये है कि सलमान खान एसएस राजामौली के पिता केवी विजयेंद्र की लिखी हुई फिल्म बजरंगी भाईजान कर चुके हैं और ये फिल्म उनके करियर की सबसे अहम फिल्मों में से एक साबित हुई।
वहीं दूसरी तरफ एसएस राजामौली की महाभारत की चर्चा अभी से है। माना जा रहा है कि वो तीन पार्ट में ये फिल्म बनाएंगे और ये भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा और सबसे सफल प्रोजेक्ट होगा।
हम आपको पहले भी इस फिल्म की कास्ट की एक झलक दे चुके हैं लेकिन अगर आप अभी तक नहीं सोच पाए हों तो हमारे साथ कर लीजिए बॉलीवुड की महाभारत की कास्ट को इमैजिन -


Click it and Unblock the Notifications