बाहुबली डायरेक्टर राजामौली ने ऑस्कर विनिंग पैरासाइट को लेकर ऐसा क्या कह दिया कि ट्विटर पर लगी क्लास
92वें ऑस्कर अवॉर्ड्स की साउथ कोरियन फिल्म पैरासाइट पर बाहुबली फिल्म के डायरेक्टर राजामौली का रिएक्शन सामने आया। जिसे लेकर सोशल मीडिया पर वह ट्रोल भी हुए। साउथ कोरिया की फिल्म पैरासाइट एकदम अलग विषय पर आधारित थी। फिल्म को बेस्ट फिल्म, बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म और बेस्ट डायरेक्टर के लिए ऑस्कर अवॉर्ड जीता।
पैरासाइट फिल्म के खिलाफ एसएस राजामौली ने बयान दिया। उन्होंने इस फिल्म को बोरिंग बताया। वह कहते हैं कि वह इसे देखते देखते सो गए। उन्हें ये फिल्म बिल्कुल भी पसंद नहीं आई। इसके बाद ट्विटर पर उनकी आलोचना की गई।
बाहुबली और बाहुबली 2 जैसी फिल्मों को निर्देशित करने वाले एसएस राजामौली का ये बयान खूब छाया हुआ है। हालांकि ये फिल्म फैंस को खूब पसंद आई थी। अमेजन प्राइम वीडियो पर इस फिल्म को खूब देखा जाता है।


Click it and Unblock the Notifications











